दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सेवा होगी उपलब्ध: स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह

पंकज सिंह ने चिकित्सा कर्मचारियों से मरीजों के साथ पेशेवर व्यवहार करने तथा अस्पतालों में अधिक स्वागतयोग्य एवं सहयोगपरक वातावरण बनाने की अपील की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Health Minister Pankaj Singh
Delhi Health Minister Pankaj Singh | Image: R Bharat

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। सिंह ने विश्व किडनी दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए दिल्ली सरकार के प्रतिबद्ध रहने का जिक्र किया।

निःशुल्क डायलिसिस सेवाओं के विस्तार की योजना की घोषणा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अन्य रोगियों की तरह उनके लिए भी उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

सिंह ने चिकित्सा कर्मचारियों से मरीजों के साथ पेशेवर और सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने तथा अस्पतालों में अधिक स्वागतयोग्य एवं सहयोगपरक वातावरण बनाने की अपील की।

पंकज सिंह ने लोगों में बढ़ते किडनी रोगों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए उच्च रक्त शर्करा, उच्च रक्तचाप, मोटापा और आधुनिक जीवनशैली जिम्मेदार है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ आदतों को प्राथमिकता देने की अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक पहचान और जीवनशैली में बदलाव से किडनी से संबंधित बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: मनमानी करने पर BCCI ने दी बड़ी सजा, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, चौंकाने वाली वजह

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड