BREAKING: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी, कई दुकानें जलकर खाक; आसमान में दूर से दिख रहा धुएं का गुबार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के गोल चक्कर पर स्थित एक दुकान में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ghaziabad Fire
Ghaziabad Fire | Image: ANI/X

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के गोल चक्कर पर स्थित एक दुकान में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसमान में उठने लगी। पूरे इलाके में काला धुआं छा गया।  दमकल विभाग की कई टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी है।

गर्मी के मौसम आते ही आग लगने की घटना में इजाफा हो जाता है। आए दिन कहीं न कहीं से आग लगने की घटना सामने आते रहती है। ताजा मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गौर चौक के पास एक बाजार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले ले लिया। 

क्रॉसिंग रिपब्लिक मार्केट में भीषण आग

पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, आग एक दुकान से शुरू हुई, जिसमें तीन गैस सिलिंडर फट गए। इससे आग तेजी से फैली और आसपास की कई दुकानें पूरी तरह आग की चपेट में आ गईं।

कई दुकानें जलकर खाक

आग करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास लगी और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने उसे काबू में कर लिया। गनीमत रही कि आग सीएनजी पंप तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।  मगर आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में दुकानें जलकर खाक हो गई। इस घटना से दुकानदारों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Advertisement

फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरी तरह आग बुझाने के साथ-साथ ठंडक करने का काम कर रही हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस लीक की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था।
 

यह भी पढ़ें: Maharastra: भिवंडी में कैमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में ऊंची-ऊंची लपटें देख घबराए लोग, मची अफरा-तफरी-VIDEO

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड