दिल्ली के खान मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के खान मार्केट स्थित एक रेस्तरां में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात आग लग गई, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru Man Sets Himself on Fire
आग | Image: Pixabay

दिल्ली के खान मार्केट स्थित एक रेस्तरां में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात आग लग गई, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को देर रात 2:56 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आस-पास के दो रेस्तरां की छत पर बने एक बार और खाना खाने के लिए बैठने वाले स्थान पर आग लगी थी। डीएफएस ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड