Delhi Fire: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में रविवार तड़के आग लग गई। आग सेकेंड फ्लोर पर लगी थी। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण कोर्ट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
- भारत
- 1 min read

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में रविवार तड़के आग लग गई। आग सेकेंड फ्लोर पर लगी थी। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण कोर्ट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।
Advertisement
शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।