पूर्वी दिल्ली के अस्पताल में आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार रात आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- भारत
- 1 min read

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले एक ‘एयर कंडीशनर’ और अस्पताल के एक बिस्तर में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि इसे तुरंत बुझा दिया गया और कुछ मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया।
फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने कहा, "हमें एक अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी और उसे बुझा दिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है...