जड़ा थप्पड़, फिर पकड़ा मुंह... Delhi Metro में महिलाओं के बीच हुई जोरदार फाइट; Video देख भड़के लोग

Viral Video: एक महिला दूसरी को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद दूसरी लड़की भी उसे मारने लगती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Metro Viral Video
मेट्रो में भिड़ी महिलाएं | Image: X

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़ाई झगड़ा बेहद आम हो चला है। हर दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता है, जिसमें कभी सीट को लेकर कभी किसी और बात को लेकर यात्री अपना आपा खो बैठते हैं और एक दूसरे से झगड़ने लगते हैं। इस दौरान कई बार बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मेट्रो में दो महिलाओं के बीच भयंकर लड़ाई की वायरल हो रही है।

वीडियो में दो महिला यात्रियों को आपस में भिड़ते हुए देखा जा सकता है। दोनों के बीच पहले कहासुनी हो जाती है और फिर बा बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंचने जाती है। दोनों एक दूसरे पर बरस पड़ती हैं।

बहस के बाद दो महिलाओं में हुई हाथापाई

वायरल वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि मेट्रो में दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस शुरू हो जाती है। दोनों एक दूसरे पर खूब जुबानी हमले करती हैं। एक महिला बोलती हैं जेवर की हूं, यहीं पटक दूंगी। तो दूसरी कहती है, "पटक के दिखा।"

इस दौरान दोनों की बहस बढ़ती चली जाती है। इसके बाद एक महिला दूसरी को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद दूसरी लड़की भी उसे मारने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दूसरी का मुंह तक पकड़ लेती है।

Advertisement

खूब तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

जिस वक्त मेट्रो के अंदर महिलाओं के बीच ये जोरदार लड़ाई हो रही थी, उस दौरान वहां काफी भीड़ मौजूद होती है। वीडियो देख लग रहा है कि ये लेडीज कोच का है। कई लोग इस लड़ाई को देख मजे लेते दिखे, तो कुछ ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे वीडियो पर ढेरों लोगों के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कहा, "ये दिल्ली मेट्रो नहीं एंटरटेनमेंट स्पॉट है।" दूसरे यूजर ने कहा, "दिल्ली मेट्रो बहुत अच्छा काम कर रही है। किराये के साथ एंटेरटेनमेंट फ्री में मिल रहा है, लेकिन ध्यान रखें कि लड़ाई रुकवाने वालों के भी 2-4 पड़ जाते हैं।" एक और यूजर ने कहा, "किसी को दिल्ली मेट्रो पर फिल्म बनानी चाहिए, यह ब्लॉकबस्टर होगी।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हट जा ताऊ...', गाने पर छोरे ने ऐसा किया डांस गोविंदा भी फेल, सामने वाली आंटी भी पानी-पानी, VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड