अपडेटेड 13 February 2024 at 19:10 IST
Farmers Protest: किसानों की पुलिसवालों के साथ झड़प, दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर को किया बंद
शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस के साथ झड़प के बाद टिकरी बॉर्डर बंद
- भारत
- 1 min read

Farmers Protest: विरोध-प्रदर्शन के लिए दिल्ली की ओर रवाना हुए किसानों की शंभू (हरियाणा-पंजाब) सीमा पर पुलिस के साथ झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को टिकरी बॉर्डर को आवाजाही के लिए बंद कर दिया।
बॉर्डर के दोनों रास्तों पर सीमेंट के पांच फुट लंबे अवरोधक लगाने के साथ ही बहु-स्तरीय बैरिकेड के जरिये सीमा को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने टिकरी मेट्रो स्टेशन के पास राजमार्ग को जोड़ने वाली आसपास की सड़कों और गांवों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को भी बंद कर दिया। हालांकि, ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाएं अभी भी संचालित हो रही हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मधुप तिवारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टिकरी बॉर्डर का दौरा किया।
तिवारी ने कहा, ‘‘हमने टिकरी बॉर्डर पर दोपहर तीन बजे तक यातायात को अनुमति दी। अब हमने एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं और जो लोग दिल्ली की ओर पैदल जा रहे हैं, उन्हें मेट्रो सेवा इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।’’
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 February 2024 at 18:56 IST