Faridabad: 16 साल पहले किया था लव मैरिज, फिर एक बाउंसर को दिल दे बैठी, अवैध संबंध में अंधी पत्‍नी ने प्रेमी संग मिल की पति की गला रेतकर हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Faridabad crime wife murder husband over illicit relation with bouncer lover arrested
Faridabad: 16 साल पहले किया था लव मैरिज, फिर एक बाउंसर को दिल दे बैठी, अवैध संबंध में अंधी पत्‍नी ने प्रेमी संग मिल की पति की गला रेतकर हत्या | Image: X

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके साजिशकर्ता प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल (37) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव का रहने वाला था। वह फरीदाबाद के डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के रूप में नौकरी करता था। गोपाल श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में किराए के मकान में रहता था, जबकि उसकी पत्नी काजल (36) अपने तीन बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) के साथ अपने पैतृक गांव कुंवरपुर में ही रहती थी।

बाउंसर था प्रेमी योगेंद्र, पति से अक्सर होता था विवाद

मृतक के भाई भूरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी पत्नी काजल के गांव के ही रहने वाले योगेंद्र (37) के साथ अवैध प्रेम संबंध थे। योगेंद्र पेशे से बाउंसर है और पहलवानी करता है। इसी प्रेम प्रसंग के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और कलह होती रहती थी। इसी रंजिश के कारण पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर गोपाल को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची थी।

शराब के नशे में सो रहा था पति, पत्नी ने अकेले दिया वारदात को अंजाम

Advertisement

घटना से कुछ दिन पहले ही काजल अपने तीनों बच्चों के साथ गांव से फरीदाबाद आई थी और श्याम कॉलोनी में अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरी हुई थी। गोपाल भी रिश्तेदारी के कारण वहां आता-जाता था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात की रात गोपाल शराब के नशे में घर पहुंचा था। जब वह गहरी नींद में सो रहा था और बच्चे दूसरे कमरे में थे, तब मौका पाकर पत्नी काजल ने खुद ही सोते हुए गोपाल की गर्दन पर चाकू से कई गहरे वार किए। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोट के कारण गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने गोपाल का खून से लथपथ शव देखा, तो उनके होश उड़ गए।

Advertisement

पुलिस और क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और अपराध शाखा डीएलएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और पत्नी काजल को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर काजल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र के खिलाफ हत्या व आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी योगेंद्र को भी धर दबोचा है।

प्रेमी को हाथरस से बुलाने की भी चर्चा

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि घटना से पहले काजल ने कथित तौर पर लगभग 200 किलोमीटर दूर हाथरस से अपने प्रेमी योगेंद्र को फरीदाबाद बुलाया था। हालांकि, इस पहलू को लेकर पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के अन्य संदिग्ध पहलुओं और सभी एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

16 साल पहले कंपनी में काजल से मुलाकात हुई

गोपाल के भाई भूरा ने बताया कि करीब 16 साल पहले कंपनी में काम करने के दौरान गोपाल की मुलाकात काजल से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद काजल अपने पहले पति को छोड़कर गोपाल के साथ हाथरस आ गई। उस समय काजल की पहली शादी से हुई बेटी शालनी करीब 5 साल की थी। दोनों ने हाथरस में कोर्ट मैरिज कर ली।

इसे भी पढ़ें- मैंने भी अपना बंदा खोया है...शिवा शर्मा मर्डर केस में वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे का नया VIDEO आया सामने, रोती हुई बोली- परेशान किया तो मैं भी कर लूंगी सुसाइड

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड