'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन, उनके गीतों के बिना छठ का त्यौहार अधूरा!

पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस लीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sharda Sinha Death
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन | Image: PTI

Sharda Sinha Death: पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस लीं। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का चला जाना उनके चाहनेवालों के लिए बेहद दुखभरा है। उनकी मधुर आवाज फैंस के कानों में हमेशा सुनाई देते रहेगी।

सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। मंगलवार को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। शारदा सिन्हा अपने प्रशंसकों के बीच 'कार्तिक मास इजोरिया' और 'कोयल बिन' जैसे लोक गीतों के साथ-साथ फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर- दो' के बॉलीवुड गीत 'तार बिजली' और फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 'बाबुल' गीतों के लिए जानी जाती हैं।

कैंसर से जूझ रहीं थीं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा एक भारतीय लोक और शास्त्रीय गायिका थीं, जो बिहार से ताल्लुक रखती थीं। पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा को उनके भोजपुरी, मैथिली और मगही लोकगीतों के लिए जाना जाता रहेगा। सिन्हा, मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से लंबे समय से बीमार चल रही थी। लोकगायिका सिन्हा को पिछले महीने एम्स के कैंसर संस्थान, इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल (आईआरसीएच) की ICU में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए थी। पीएम मोदी इलाज करने वाले डॉक्टरों के सीधे संपर्क में थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी एम्स में भर्ती सिन्हा को देखने पहुंचे थे।

Advertisement

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर और सुपौल में जन्मीं शारदा सिन्हा छठ पूजा और विवाह जैसे अवसरों पर गाए जाने वाले लोकगीतों के कारण अपने गृह राज्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बेहद मशहूर हैं। सिन्हा के कुछ लोकप्रिय गीतों में 'छठी मैया आई ना दुआरिया', 'कार्तिक मास इजोरिया', 'द्वार छेकाई', 'पटना से', और 'कोयल बिन' शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी के दावों पर PK का पलटवार, बोले- तीसरे नंबर पर जाएगी RJD, बेलागंज में अपराध...

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड