Medical Scam: दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 650 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा और मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले की जांच के बीच ED ने बड़ी कार्रवाई की है। अभी तक मामले में 5 फार्मासिस्ट और 2 अधिकारियों को निलंबित किया गया था, लेकिन अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक बड़े अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read

Medical equipment scam Delhi: दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के जुड़े 650 करोड़ रुपये के कथित दवा और मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, ED ने दिल्ली सरकार की पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहल उन्हें सिविल लाइंस के अरुणा आसफ अली अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भर्ती करवाया गया।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में ED ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी। पहले दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) इसकी जांच कर रही थ, इसके बाद अब ED मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के साथ आगे बढ़ी और स्वास्थ्य विभाग की खरीद प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए DGHS को पत्र भेजा।
किस खरीदारी की हो रही बात?
सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) और DGHS द्वारा की गई अलग-अलग खरीदों पर ED जांच कर रही है। इसमें कई खरीदारी शामिल है, जैसे:
पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें,
सी-आर्म रेडियोलॉजिकल उपकरण,
एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन,
ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS),
बेडशीट, तकिया कवर और लिनेन सामग्री,
सर्जिकल सामान जैसे ड्रेसिंग, स्यूचर, कैनुला और ग्लव्स,
अलग-अलग दवाइयों की खरीद
ED ने इन सभी खरीदों से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी-वित्तीय मूल्यांकन, ठेके आवंटन, आपूर्ति, निरीक्षण, स्वीकृति और भुगतान की पूरी जानकारी मांगी थी।
Advertisement
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की खरीदारी में घोटाला
डॉ. वत्सला अग्रवाल पूर्व DGHS के रूप में इन खरीद प्रक्रियाओं से जुड़ी रहीं। ऐसे में ED ने उन्हें फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया और अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया। ED की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस गिरफ्तारी पर कोई रिएक्शन हीं दिया है। वहीं ED के मुताबिक, जांच पूरी तरह से सबूतों के आधार पर चल रही है। ये मामला दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवा और उपकरणों की खरीद से जुड़ा है, जो आम मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे संबंधित है। ED की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग की खरीद प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर सवाल और मजबूत हो गए हैं। ED ने कहा है कि आगे की जांच जारी रहेगी। अगर कोई और सबूत मिले तो और कार्रवाई हो सकती है।