Weather Report: दिल्ली-NCR में होगी बारिश? घना कोहरा बना आफत, कई फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट
Dense Fog in Delhi: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई है। जिसका असर ट्रेन, फ्लाइट्स की आवाजाही पर पड़ रहा है।

Dense Fog in Delhi: दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा जिसके बाद आज शनिवार को भी राजधानी दिल्ली पूरी तरह से धुंध में डूबी हुई नजर आ रही है। कोहरा इतना घना है कि सामने से आ रहा व्यक्ति भी मुश्किल से नजर आ रहा है। कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानी और भी बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में जल्द ही बारिश भी हो सकती है।
दिल्ली और एनसीआर में विजिबिलिटी शून्य
शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर 2 बजकर 30 मिनट तक दिल्ली और एनसीआर में विजिबिलिटी शून्य के स्तर तक गिर गई थी। हालांकि, शनिवार सुबह 6.30 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर रिकॉर्ड की गई। रात के समय घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, जो एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ा है।
बारिश की संभावना
दिल्ली में आज शाम या रात से बारिश की संभावना है, जो अगले दिन तक जारी रह सकती है। इस दौरान रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिस कारण लोगों को सड़कों पर चलने व देखने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
दिल्ली में बढ़ी ठंड
दिल्ली में वीकेंड पर बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही, दिल्लीवासियों को ठंड का एहसास लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है और शुक्रवार तक यह 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।