जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट कैंसिल, ट्रेनें लेट और सड़क पर रेंगते वाहन... दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर

दिल्ली-NCR में घने कोहरे ने विजिबिलिटी शून्य कर दी है। कई फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dense fog disrupts flights, trains across North India including Delhi
दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर | Image: ANI

राष्ट्रीय दिल्ली और आसपास के NCR क्षेत्र में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी लगभग जीरो होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, खासकर परिवहन सेवाओं पर इसका गहरा असर पड़ा है। फ्लाइट्स और ट्रेनों के शेड्यूल में भारी देरी देखी जा रही है, जबकि कई उड़ानें रद्द भी की गई हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो उत्तर भारत के कई हिस्सों में लागू है। रविवार की देर रात से शुरू हुआ यह कोहरा सोमवार सुबह तक और घना हो गया। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क यातायात भी ठप हो गया।

कई उत्तरी राज्यों में फैला कोहरा

घने कोहरे के चलते लोग घरों से निकलने में हिचकिचा रहे हैं, और जो निकल रहे हैं, वे धीमी गति से वाहन चला रहे हैं। कोहरे के साथ-साथ बढ़ती ठंड ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। IMD के अनुसार, यह कोहरा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तरी राज्यों में भी फैला हुआ है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

हवाई और रेल यातायात पर असर

कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई फ्लाइट्स घंटों की देरी से उड़ रही हैं, जबकि कुछ को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइंस कंपनियों जैसे एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सलाह दी गई है कि वे फ्लाइट स्टेटस चेक करें और एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें। 

Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट के डिपार्चर बोर्ड कई उड़ानें जैसे बेंगलुरु, अहमदाबाद, पोर्ट ब्लेयर, अमृतसर, मुंबई, चंडीगढ़, जोधपुर, गोवा, सुंदरबन, रायपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, इतानगर और चेन्नई जाने वाली फ्लाइट्स को 'निरस्त' दिखाया गया है। इनमें एयर इंडिया की AI 2652, AI 2716, AI 2936, AI 422, AI 2960, AI 2403, AI 815, AI 2628, AI 2944, AI 2636, AI 2541, AI 2486 और इंडिगो की 6E 5928 शामिल हैं।

ट्रेन सेवाएं भी कोहरे से अछूती नहीं रहीं। कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Advertisement

IMD का अलर्ट और सलाह

IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मौसम अपडेट चेक करें। यह मौसमी परिवर्तन उत्तर भारत में हर साल देखा जाता है, लेकिन इस बार प्रदूषण के साथ मिलकर यह और खतरनाक हो गया है। 

प्रदूषण का स्तर खतरनाक

कोहरे के बीच प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि कोहरा और प्रदूषण का यह मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और जरूरी न हो तो बाहर न जाएं।

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: Trump ने पहले पुतिन को लगाया फोन, फिर जेलेंस्की संग 3 घंटे की बैठक, फ्लोरिडा की मीटिंग में युद्ध या समझौता, क्या हुआ तय?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड