Delhi-NCR: कड़ाके की ठंड, कोहरा और जानलेवा हवा... शनिवार को रहा दिल्‍ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Delhi-NCR: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर में जहरीली हवा, घना कोहरा और, कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi
Delhi | Image: X

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड, कोहरा और जहरीली हवा का ट्रिपल अटैक जारी है। रविवार सुबह भी घना कोहरा देखने को मिला है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी में कमी आई।

कड़ाके की ठंड मुसीबत बढ़ाने पर आमदा है। आलम ये है कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को सबसे ठंडा दिन रहा। इसके अलावा आज के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आंशिक रूप से बादलों की आवजाही और धुंध का ये सिलसिला 22 दिसंबर तक बरकरार रह सकता है।

शीतलहर से बढ़ी लोगों की परेशानी

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। खराब मौसम का प्रभाव हवाई, रेल और सड़क यातायात पर भी पड़ा है।

शनिवार को सबसे ठंडी रही दिल्ली

दिल्ली में शनिवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। IMD ने आधिकारिक तौर पर शीतलहर की घोषणा कर दी है। जान लें कि मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 4 या उससे कम डिग्री तक पहुंच जाएं, या फिर सामान्य से काफी नीचे चला जाए, तो शीतलहर माना जाता है।

Advertisement

यूपी में रेड अलर्ट जारी

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले एक हफ्ते तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी हुई है। कोहरे का असर कई जिलों में देखने को मिला, यहां सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखीं।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

एयरलाइन की मानें तो आज सुबह के समय कम विजिबिलिटी से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं, जिससे देरी या शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।  मौसमी मौसम की गड़बड़ी के कारण होने वाली कठिनाइयों को स्वीकार करते हुए, एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इसके अलावा इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले दिए गए लिंक (bit.ly/3ZWAQXd) पर जाकर लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करें। जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित हुई है, वह एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट (goindigo.in/plan-b.html) पर जाकर रीबुक कर सकते हैं या रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Pollution: कड़े फैसले के बाद भी दिल्ली की हवा में 'जहर', क्यों नहीं असर?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड