Delhi Weather: ठंडी हवाओं और कोहरे के साथ दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक, इतना दर्ज हुआ तापमान

Delhi में बृहस्पतिवार की शाम ठंडी हवाएं चलीं और कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे दृश्यता कम हो गई और सर्दी बढ़ गई।

Follow : Google News Icon  
Delhi weather
दिल्ली का कितना है तापमान? | Image: AI

Delhi Weather: दिल्ली में बृहस्पतिवार की शाम ठंडी हवाएं चलीं और कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे दृश्यता कम हो गई और सर्दी बढ़ गई। राजधानी में इस मौसम का अब तक का दूसरा सबसे कम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

आईएमडी के मुताबिक सुबह 5:30 बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है तथा सुबह के समय करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है। दिल्ली में सुबह के समय कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति बढ़ जाएगी, जो अपराह्न में 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें… संजौली मस्जिद: अदालत ने मामले में पक्षकार बनाने की याचिका खारिज की

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड