Delhi Weather Update: दिल्ली में खिली धूप, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update: Chance Of Rain Expected This Weekend With Strong winds
दिल्ली का मौसम | Image: X

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तामपान से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 69 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 146 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxal Encounter: 3 और नक्सलियों के शव बरामद, 31 हुई मरने वाले नक्सलियों की संख्या

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड