Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश से गिरा पारा, 21.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather
दिल्ली का मौसम | Image: X

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के पिछले 24 घंटे में 57 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने तथा मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 54 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Low Blood Pressure को कंट्रोल में रखेंगे ये सुपरफूड्स, आज ही अपनी डाइट में कर लें शामिल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड