Delhi Weather: डराने लगी दिल्ली की गर्मी! मार्च महीने में ही पारा हाई; 40 डिग्री तापमान के साथ लू की आहट
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 26 मार्च को अधिकतम तापमान 40.5°C तक पहुंच गया। जो पिछले तीन सालों में मार्च महीने में सबसे अधिक था।
- भारत
- 3 min read

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मार्च महीने में ही में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। दिन के समय लोगों को लू जैसा महसूस होना लगा है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार उछाल देखा जा रहा है। बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी लोगों से बड़ी अपील की है।
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। वहीं, दिल्ली में भी गर्मी अब डराने लगी है। अप्रैल का महीना अभी आया भी नहीं और गर्मी ने दिल्लीवालों के पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया। गर्मी से दिल्लीवासियों का हाल बेहाल होने लगा है। दिल्ली में गर्मी ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 2022 के बाद से मार्च का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
दिल्ली में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड
IMD की ओर से मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 26 मार्च को अधिकतम तापमान 40.5°C तक पहुंच गया। जो पिछले तीन सालों में मार्च महीने में सबसे अधिक था। दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पीतमपुरा रहा, जहां का तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंच गया। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि रिज का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 31 मार्च 2022 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
आज ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने का अनुमान है। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। IMD ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है।
Advertisement
इस दिन से मिलेगी गर्मी से राहत
IMD ने अनुमान रे मुताबिक, 27 से 29 मार्च के बीच दिल्ली में हल्के बादल भी छा सकते हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं आज, गुरुवार को शहर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री कम हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के वक्त घरों में रहें।