Weather: जल्द ही दिल्लीवासियों का घरों से निकलना होगा मुश्किल, 42 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान

देशभर के कई राज्यों में हीटवेव और गर्मी की मार से लोग बेहाल हैं। वहीं अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इसकी चपेट में आ चुकी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather
दिल्ली का तापमान | Image: PTI

Delhi Weather: देशभर के कई राज्यों में हीटवेव और गर्मी की मार से लोग बेहाल हैं। वहीं अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इसकी चपेट में आ चुकी है। दिन ब दिन राजधानी का पारा बढ़ता ही जा रहा है। मई महीने के पहले ही हफ्ते में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बहुत ही जल्द दिल्लीवासियों पर आसमान से आग बरसने वाली है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है।

सामान्य से 3 डिग्री अधिक है दिल्ली का तापमान

IMD द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में यह सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इससे पहले छह मई सबसे गर्म दिन रहा था, जब अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सिय़स दर्ज किया गया था।

दिल्लीवासियों को इस तारीख में मिल सकती है गर्मी से राहत

वैज्ञानिक और क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्ताव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा,जिसके परिणामस्वरूप राजधानी में उष्ण लहर की स्थिति लागू नहीं होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम पिछले वर्ष जैसा ही बना रहेगा और 11 व 12 मई को हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है।

Advertisement

पिछले साल इस हफ्ते में पहुंचा था 42 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्ष 2023 के मई महीने के दूसरे सप्ताह के दौरान राजधानी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था और पिछले गर्मी के मौसम में उष्ण लहर नहीं रही थी। दिन के वक्त सापेक्षिक आर्द्रता 24 से 71 फीसदी के बीच रही।

बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 और 24 डिग्री सेल्सिय़स रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्य़ूआई) 302 के साथ 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

Advertisement

इनपुट-पीटीआई

यह भी पढ़ें… Summer Fashion Tips: एथनिक से स्टाइलिश तक, गर्मियों के लिए बेस्ट हैं शिवांगी जोशी के ये आउटफिट्स

Published By:
 Sadhna Mishra
पब्लिश्ड