Delhi Weather: अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, जानें क्या कहती है IMD की रिपोर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
Delhi Weather Update | Image: Pixabay

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 66 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार…

मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात 10 बजे 78 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ तथा 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - हिजबुल्लाह के बाद अब हूती विद्रोहियों पर इजरायल ने बरपाया कहर

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड