दिल्ली की हलक सुखाती गर्मी में 32.1 करोड़ गैलन पानी की कमी, 3 राज्य भी मिलकर नहीं कर पा रहे आपूर्ति

Delhi Water Crisis: दिल्ली को रोजाना 129 करोड़ गैलन पानी की जरूरत होती है। सप्लाई महज 96.9 करोड़ गैलन की हो रही है और 32.1 करोड़ गैलन पानी की हर रोज कमी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Water Crisis
दिल्ली की हलक सूखाती गर्मी में 32.1 करोड़ गैलन पानी की कमी | Image: PTI

Delhi Water Crisis: दिल्ली में गहराए जलसंकट को लेकर लगातार दूसरे दिन बीजेपी सड़कों पर उतरी। मटका फोड़कर प्रदर्शन किया और एक सुर में पानी की समस्या दूर नहीं करने पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री पानी चोरी कर रहे हैं और दिल्ली में टैंकर माफिया चला रहे हैं।

दिल्ली को रोजाना 129 करोड़ गैलन पानी की जरूरत होती है। जिसमें सप्लाई महज 96.9 करोड़ गैलन की हो रही है और 32.1 करोड़ गैलन पानी की हर रोज कमी हो रही है। दिल्ली में सुबह होते ही लोगों की नजर पानी के टैंकर रहा ताकने लगती है। खाली बर्तनों और कंधों पर पाइप लेकर पानी भरने की नई जंग शुरू हो जाती है। जैसे ही पानी का टैंकर आता है लोग जान हथेली पर रखकर पानी के टैंकर पर चढ़ जाते हैं और पानी भरने की जद्दोजहद करने लगते हैं। सुबह-सुबह पानी के लिए जो युद्ध होता है उसमें जीत सबके नसीब में नहीं होती। जलसंकट को लेकर दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने एक दो नहीं बल्कि 14 जगहों पर प्रदर्शन किया।

दिल्ली में कहां से आता है पानी?

राजधानी में पानी 9 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आता है। इसमें 7 प्लांट यमुना पर निर्भर हैं और 2 प्लांट गंगा पर निर्भर हैं।

यमुना पर निर्भर प्लांट

Advertisement
  • बवाना
  • वजीराबाद
  • हैदरपुर
  • नांगलोई
  • चंद्रावल
  • द्वारका
  • ओखला

गंगा पर निर्भर प्लांट

  • सोनिया विहार
  • भागीरथी

दिल्ली में कहां-कहां 'जल संकट'?

  • महिपालपुर
  • ककरोला
  • उत्तम नगर
  • गीता कॉलोनी
  • चिल्ला गांव
  • बेगमपुर
  • सुल्तानपुरी
  • मंगोलपुरी
  • जहांगीरपुरी
  • मयूर विहार
  • संगम विहार
  • देवली
  • नजफगढ़

3 राज्यों से आता है पानी

सियासत अपनी जगह है, लेकिन बूंद-बूंद के लिए तरस रहे दिल्लीवासियों को पानी कब मिलेगा ये सवाल बरकरार है। जलसंकट पर घिरी केजरीवाल सरकार हरियाणा पर पानी रोकने का आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है और केंद्र सरकार से जलसंकट पर दखल देने की बात कर रही है। दिल्ली तक पानी तीन राज्यों से आता है। दिल्ली में पानी की जरूरत उत्तर प्रदेश सरकार गंगा नदी, हरियाणा सरकार यमुना नदी और पंजाब सरकार भाखरा नांगल के पानी से पूरी करती है।

Advertisement

दिल्ली में हलक सुखाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिल्ली वासियों पर दो तरफा मार पड़ रही है। फिलहाल पानी के संकट से निपटने का कोई हल नहीं दिख रहा है। सरकार बैठकों पर बैठक कर रही है, लेकिन सच तो ये है कि समाधान मिलता नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को कुचलें, समर्थकों पर हो कड़ी कार्रवाई; एक्शन में अमित शाह

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड