Delhi: AC ब्लास्ट से शाहदरा के विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों के शव बरामद, तलाशी अभियान जारी

Vivek Vihar Fire: शाहरा के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। तलाशी अभियान जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Vivek Vihar Fire news: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से बड़ी दुर्घटना हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ लोग अब भी फंसे हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। 

बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी आग

रविवार (3 मई) तड़के फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के मुताबिक, आग बी-13 बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर लगी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैलती गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रोहित नाम के एक शख्स ने बताया कि AC में धमाके की वजह से आग लगी। करीब 12-15 लोगों को बचाया गया। हालांकि, 4-5 लोग अभी भी लापता हैं। आग करीब 03:13 बजे लगी। दमकल की गाड़ियां करीब 3:35 बजे पहुंचीं।

दिल्ली पुलिस का आया बयान

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने की इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों में लगी थी। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान, इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर DDMA के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ 12 दमकल गाड़ियां मौजूद थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली से गॉडफादर भेजो, हिम्मत है तो...', फाल्टा में दोबारा मतदान की घोषणा होते ही मचा घमासान, अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती

 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड