दिल्ली: नाबालिग छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के सी आर पार्क इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन साल में कई बार बलात्कार करने के आरोप में उसके ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मूल निवासी शिक्षक ने कथित तौर पर लड़की को धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Horror: 8-Year-Old Girl killed for resisting rape
नाबालिग छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म | Image: Pixabay

दक्षिण दिल्ली के सी आर पार्क इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन साल में कई बार बलात्कार करने के आरोप में उसके ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मूल निवासी शिक्षक ने कथित तौर पर लड़की को धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया।

Advertisement

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि छात्रा और उसके पिता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि वह 2022 से आरोपी के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी। इस दौरान शिक्षक ने कथित रूप से उसका मानसिक उत्पीड़न किया और कई बार बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड