Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे प्रभावित; घर से निकलने से पहले देखें डायवर्जन

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज भी कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Traffic Advisory
Delhi Traffic Advisory | Image: ANI

Delhi Traffic Advisory: आज यानी 13 अक्टूबर को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, होटल ताज पैलेस में होने वाले ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की नई एडवाइजरी

एडवाइजरी के अनुसार, कानून व्यवस्था के हालात को देखते हुए 13 अक्टूबर की सुबह 7 बजे से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में होने वाले ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के कारण 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रैफिक पर कुछ पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेंगे और वेन्यू के आस-पास की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।'

पुलिस ने दी ये सलाह

इस दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का पालन करें और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। यह भी आग्रह किया गया है कि जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया जाए और सड़क के किनारे गाड़ी पार्क करने से बचा जाए।

Advertisement

इन जगहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक

एडवाइजरी में कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, पटेल चौक का गोल चक्कर, आरएमएल अस्पताल का गोल चक्कर, मंडी हाउस का गोल चक्कर समेत कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

पंचकुइयां रोड का गोल चक्कर
मंडी हाउस का गोल चक्कर
चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-पॉइंट
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
रामचरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग की क्रॉसिंग
मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
गुरु नानक चौक
लोधी रोड फ्लाईओवर
नीला गुंबद का गोल चक्कर
भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
जय सिंह रोड और संसद मार्ग की क्रॉसिंग
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और बाराखंभा रोड का टी-पॉइंट
रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग का टी-पॉइंट
रेल भवन का गोल चक्कर
आरएमएल अस्पताल का गोल चक्कर
पटेल चौक का गोल चक्कर
जय सिंह रोड और अशोका रोड का टी-पॉइंट
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और संसद मार्ग का टी-पॉइंट

Advertisement

कैसे जानें रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। भीड़-भाड़ और जाम से बचने के लिए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे रास्तों पर दिए गए डायवर्जन संकेतों और ट्रैफिक निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। किसी भी प्रकार की सहायता या यात्रा के दौरान रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट प्राप्त करने के लिए नागरिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (1095 / 011-25844444) और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सीधे जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी संविधान को खत्म करना चाहते हैं, यह पागलपन है उससे भी ज्यादा पागलपन विपक्ष...', BJP सांसद निशिकांत दुबे ने LoP को घेरा
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड