अपडेटेड 14 August 2025 at 07:38 IST
Delhi Traffic Advisory: 15 अगस्त के दिन इन रास्तों से बचकर निकलें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव
Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है है। वहीं, 15 अगस्त सुबह 10 बजे तक लाल किला और उसके आसपास के क्षेत्रों में आम वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई।
- भारत
- 3 min read

Delhi Traffic Advisory: 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली में 15 अगस्त पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियां भी जोरों-शोरों पर चल रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं, 14 अगस्त की दोपहर से लाल किले के आसपास के इलाकों को सील भी किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 15 अगस्त को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है है। वहीं, 15 अगस्त सुबह 10 बजे तक लाल किला और उसके आसपास के क्षेत्रों में आम वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई।
15 अगस्त 2025 को छत्रसाल स्टेडियम में भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें CM रेखा गुप्ता राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसमें बताया गया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना की वजह से सुबह 6 बजे से आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली के चांदनी चौक से लाल किला, दरियागंज से रिंगरोड और रिंगरोड से नेताजी सुभाष मार्ग जैसे कई रास्ते भी प्रतिबंधित रहेंगे।
बंद रहेंगी ये सड़कें
नेताजी सुभाष मार्ग- दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक
लोथियन रोड - जीपीओ से फाउंटेन चौक तक
एस.पी. मुखर्जी मार्ग - यमुना बाजार से लाल किला तक
चांदनी चौक रोड - फाउंटेन चौक से लाल किला तक
निषाद राज मार्ग - रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक
Advertisement
दिल्ली में इन जगहों पर होगा डायवर्जन
- हकीकत नगर नाला रोड
- किंग्सवे कैंप चौक
- भामा शाह चौक पर यू-टर्न
- मॉडल टाउन-II, मॉडल टाउन-III, H-पॉइंट
- नानक प्याऊ गुरुद्वारा
- स्टेडियम रोड, जीटीके रोड टी-पॉइंट
इन सड़कों पर जाने से बचें
- मॉल रोड (छत्रसाल स्टेडियम से सटा रिंग रोड)
- स्टेडियम रोड
- ब्रह्मा कुमारी मार्ग
- भामा शाह रोड
- पुराना जीटी करनाल रोड
Advertisement
नोएडा पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस परेड के मौके पर 14 अगस्त को रात 10 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम खत्म होने तक नोएडा से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो
15 अगस्त पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। DMRC ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जाने वाले मेहमानों और जनता के लिए मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू करने का फैसला किया है। DMRC ने बताया कि 15 अगस्त के दिन सभी मेट्रो लाइनों पर मेट्रो ट्रेन टर्मिनल से सुबह 4 बजे शुरू होंगी। हालांकि सुबह 6.30 बजे तक मेट्रो आधे घंटे की देरी में मिलेगी। इसके बाद पूरे दिन रोजाना की तरह मेट्रो चलेगी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 07:38 IST