Delhi Building Collapse: प्लीज मुझे बचा लीजिए...मलबे में दबे छात्र अंदर से कर रहे फोन; एक की मौत की पुष्टि, बिल्डिंग के मालिक आनंद बंसल पर FIR
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से लगभग 50 से 60 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से लगभग 50 से 60 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ताजा जानकारी के मुताबिक एक छात्र की मौत हो गई है जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल है। मलबे में अभी भी कई छात्र फंसे हुए हैं जिनको रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि हादसा करीब 1 बजकर 30 मिनट पर हुआ है।
एक चश्मदीद ने बताया कि इमारत गिरने के धुएं का गुबार उठा। ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। पूरी इमारत गिर चुकी थी। चार बच्चों को बचाया गया जिनकी सांसें चल रही थीं। मलबे के अंदर से अभी भी आवाजें आ रही हैं। हादसे के बाद बच्चे चिल्ला रहे हैं, 'हमें बचाओ, हमें बचाओ।' वहां कम से कम 25-30 बच्चे थे। पास ही लड़कों और लड़कियों का PG था। 4-5 लोगों को बचाया गया है।
मलबे में फंसे छात्र अंदर से कर रहे फोन, मांग रहे मदद
चश्मदीदों के मुताबिक अंदर फंसे छात्र अपनों को फोन कर बचाने की मदद मांग रहे हैं। मौके पर पहुंचे आरके पुरम के विधायक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ लोग मलबे के नीचे से फोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी अंदर फंसे हो सकते हैं। बचाव अभियान लगातार जारी है।
Advertisement
स्थानीय लोग भी रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ी कोशिश मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की है.हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि इमारत अचानक गिर गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया।
आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां से भागे। चश्मदीद के मुताबिक, मलबे में 20 से 30 लोग दबे हो सकते हैं। एक अन्य चश्मदीद ने भी बताया कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कितने लोग मौजूद थे।
Advertisement
बिल्डिंग के मालिक पर FIR
मोतीबाग हादसे पर बड़ी खबर सामने आ रही है। बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वो गुरुग्राम में रहता है और उसकी पहचान आनंद बंसल के रूप में हुई है।