Delhi Rains: रातभर बारिश से सड़के हुईं पानी-पानी, मिलेगी राहत या मौसम होगा और बेईमान?

Delhi ka Mausam: यदि आप दिल्ली का मौसम जानना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं कि दिल्ली में मौसम का क्या हाल रहेगा...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Deluge: Severe Waterlogging and Traffic Chaos Cause Fatalities
Delhi Rains in hindi know aaj ka mausam 12th september according to imd | Image: PTI

Delhi ka Mausam: बता दें कि मानसून की विदाई होने वाली है। ऐसे में बादल विदाई से पहले ताबड़तोड़ बरस रहे हैं। राजधानी की बात करें तो रातभर बरसी बारिश के कारण आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। वहीं यह सिलसिला अभी भी जारी है। तेज बारिश के कारण सड़कें पानी पानी हो गई हैं, जिसके कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली और उसके आसपास की जगहों में आज और कल यानी 13 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया। 

ऐसे में यह जानना तो बनता है कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहने वाला है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा। पढ़ते हैं आगे… 

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?

  • लगातार बरस रही बारिश के कारण दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है। लेकिन कई जगहों पर स्थिति जलभराव की बन गई है। साउथ एक्सटेंशन में वॉटर लॉगिंग के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। 
  • वहीं मिंटो रोड़ पर पानी जमता देखा गया है। इसके अलावा कई इलाकों के अंडर पास बारिश के पानी की वजह से नकारात्मक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। 
  • हालांकि आईएमडी के अनुसार, 14 सितंबर से बारिश कम होने की संभावना है। 15 से 17 सितंबर के बीच मानसून थमता नजर आ रहा है। 
  • बता दें कि स्काईमेट वेदर के अनुसार, साल 2019 के बाद मानसून जाने की तारीख में बदलाव देखा गया। जहां राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में 17 सितंबर के दिन मानसून की विदाई होती है। वहीं पिछले कुछ सालों में यह तारीख आगे बढ़ गई है। बता दें कि 2017 से 2022 के बीच में 20 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच मानसून की वापसी हुई है। वहीं 2023 में 25 सितंबर को उत्तर भारत में मानसून वापस लौट गया था। 
  • वैसे तो दिल्ली में मानसून की वापसी 2 सितंबर दर्ज की गई है लेकिन 2023 की बात करें तो पिछले साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई हुई थी।

ये भी पढ़ें - दिल्ली समेत इन राज्यों में ताबड़-तोड़ बारिश, जानें कहां-कहां रेड अलर्ट

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड