Delhi Rain: दिल्ली की बारिश इस क्रिकेटर के लिए भी बनी आफत, फ्लाइट हुई मिस तो निकाली भड़ास

दिल्ली की बारिश एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर के लिए भी आफत बन गई। जाम में फंसकर इस खिलाड़ी की फ्लाइट छूट गई, जिससे वो नाराज नजर आए।

Follow : Google News Icon  
Delhi's rain became a disaster for Akash Chopra, he got angry when he missed his flight.
दिल्ली की बारिश इस क्रिकेटर के लिए बनी आफत, फ्लाइट हुई मिस तो निकाली भड़ास | Image: X

Delhi Rain: दिल्ली की बारिश (Rain) हमेशा मुसीबत लेकर आती है और दिल्लीवासी एक बार फिर इसके गवाह बने हैं। शुक्रवार को दिल्ली में ऐसी बारिश आई कि लोगों को परेशान करके रख दिया। मानसून की इस बारिश (Mansoon Rain) ने मानो आज हद ही कर दी। इतनी बारिश हुई कि 88 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। 

बारिश के बाद दिल्ली की अलग-अलग जगहों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि बारिश ने किस कदर कोहराम मचाया है। सड़कों पर पानी भरा है, लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। आम गली-मोहल्ले छोड़िए माननीय सांसदों और मंत्रियों के सरकारी बंगले डूबे-डूबे नजर आएं। हर जगह जाम से बुरी हालत दिखी है। दिल्ली की ये बारिश एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Former Indian Cricketer) के लिए भी आफत बनी। ये खिलाड़ी जाम में फंसा और उसकी फ्लाइट छूट गई, जिससे ये खिलाड़ी काफी नाराज दिखा और सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली।

नाराज दिखे आकाश चोपड़ा

दिल्ली की बरसात ने जिस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को परेशान किया, वो और कोई नहीं, बल्कि आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बारिश के बाद हाल बयान किया है। उन्होंने ये वीडियो में ऑटो में बैठे-बैठे बनाया। इस वीडियो में सड़के तालाब बनी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए अपनी आपबीती बयां की है। आकाश चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- 

Advertisement

गुड मॉर्निंग, दिल्ली। वेनिस जैसा महसूस हो रहा है। बस गोंडोलस गायब है। रिंग रोड पर 120 मिनट के जाम के कारण मेरी फ्लाइट छूट गई।

दरअसल आकाश चोपड़ा ने इस पोस्ट में मजाकिया अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने इटली के वेनिस शहर का जिक्र किया, जो नदियों से घिरा हुआ है। वहीं उन्होंने इसके साथ ही गोंडोलस शब्द का भी इस्तेमाल किया है, जो वेनिस शहर के अंदर परिवहन का एक प्रमुख साधन और सबसे आम जलयान है। इसे आम भाषा में नांव कह सकते हैं। आधुनिक समय में भी वेनिस शहर में नांवों को सार्वजनिक परिवहन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल आकाश चोपड़ा का मतलब तैरकर जाने से था, क्योंकि दिल्ली की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। 

आकाश चोपड़ा को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। वो पेशे से अब कमेंट्री करते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- T20 World Cup फाइनल से पहले सामने आई रोहित की खास तस्वीर, लोग बोले- इस बार सही जगह खड़े हुए

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड