Delhi: पंजाबी बाग में नान-चाप रेस्टोरेंट में वर्कर की करंट लगने से मौत, CCTV फुटेज में हुआ खुलासा; मालिक के खिलाफ केस दर्ज
दिल्ली के पंजाबी बाग में नान-चाप रेस्टोरेंट में काम करने वाले वर्कर बबलू की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read

Delhi electric shock death: दिल्ली के पंजाबी बाग में एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले वर्कर बबलू की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात के वक्त हुआ ऐसा बताया जा रहा है। पंजाबी बाग इलाके में सूरेश यादव नान एंड चाप रेस्टोरेंट में हादसा हुआ।
28 साल के बबलू की करंट लगने से मौत
पुलिस को पीसीआर कॉल पर सूचना मिली थी, इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो शख्स को जमीन पर पड़ा देखा, युवक को अस्पताल लेकर जाया गाय तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम बबलू था। उम्र करीब 28 साल थी। वो पिछले दो-तीन साल से इस रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। परिवार को इस दुखद खबर की सूचना दे दी गई है। बबलू इलाके के ही रहने वाले थे और रोजी-रोटी के लिए यहां काम करते थे।
पूरा रेस्टोरेंट सील कर दिया गया
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कदम उठाए और अभी तक जांच में सबूत सामने आने के बाद रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूरा रेस्टोरेंट सील कर दिया गया ताकि कोई सबूत नष्ट न हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।
हादसे का जिम्मेदार कौन?
पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसकी लापरवाही या किस वजह से यह हादसा हुआ। ऐसी घटनाएं अक्सर छोटी-छोटी लापरवाहियों से हो जाती हैं, रेस्टोरेंट जैसे जगहों पर बिजली के तार, स्विच और उपकरणों की नियमित जांच बहुत जरूरी है। कामगारों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना मालिक की जिम्मेदारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद और साफ जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों पर काम कर रही है। ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि बारिश के दौरान करंट से बचाव कितना जरूरी है, बारिश के दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है।