Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर ब़ड़ा फैसला, इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा फ्यूल, राजधानी में एंट्री भी बैन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी है कि 15 साल से पुराने वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा। इसे हम 1 अप्रैल से लागू करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manjinder Singh Sirsa meeting with Delhi officials over pollution issue
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बड़ी बैठक हुई. | Image: ANI

Delhi News: दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नई सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। पॉल्युशन को लेकर शनिवार को पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस मीटिंग से बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि 15 साल पुराने व्हीकल को अब दिल्ली में फ्यूल ही नहीं दिया जाएगा। उसके अलावा राजधानी से भी इन वाहनों को बाहर किया जाएगा और बाहर से आने वाले वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी है कि 15 साल से पुराने वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा। इसे हम 1 अप्रैल से लागू करेंगे। हम एक टीम बना रहे हैं, जो 15 साल पुराने व्हीकल का पता लगाएगी। हैवी व्हीकल को लेकर पहले जांच करेंगे कि आखिर कौन से व्हीकल दिल्ली में दाखिल हो रहे हैं। जो तय नियम है, क्या उसी के तहत दिल्ली में दाखिल हो रहे हैं या नहीं। मंत्री सिरसा बताते हैं कि हम तीन तरीके से पॉल्यूशन पर जल्द काम करने जा रहे हैं। एक प्रदूषण, जो डस्ट प्रदूषण है, दूसरा व्हीकल प्रदूषण है और तीसरा एक कंस्ट्रक्शन प्रदूषण है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया अगला प्लान

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को प्लांटेशन के ड्राइव में जोड़ा जाएगा। दिल्ली में कई बड़े ऑर्गेनाइजेशन हैं, जिनकी वजह प्रदूषण होता है। हम उन्हें भी निर्देश जारी कर रहे हैं कि प्रदूषण को कम करने के लिए नए गैजेट्स को लगाएं। दिल्ली की हाई राइज बिल्डिंग पर स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा। मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी कि दिल्ली में जितने कमर्शियल कॉप्लैक्स हैं, होटल हैं, उन्हें भी अनिवार्य होगा कि स्मॉग गन लगाई जाए।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे का प्लान बताते हुए कहा कि दिल्ली में जो खाली लैंड है, उसमें नए जंगल तैयार किए जाएंगे, ताकि प्रदूषण में कमी लाई जा सके। हम क्लाउड सीडिंग को लेकर भी काम करना शुरू करेंगे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि जब दिल्ली में प्रदूषण सबसे अधिक होगा तब क्लाउड सीडिंग के माध्यम से प्रदूषण को कम किया जा सके। दिल्ली में जो नई हाई राइज बिल्डिंग बन रही हैं, उसके लिए भी नए नियम लागू होंगे। हमारा एक ही लक्ष्य है जो प्रदूषण कर रहा है, समाधान भी वही देगा।

Advertisement

पिछली AAP सरकार पर सिरसा का हमला

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं कि आज दिल्ली में मैराथन मीटिंग हुई है। कई पहलुओं पर चर्चा की गई है। दिल्ली के अंदर हवा गंदी है और पानी गंदा है। हमने ये पता करने की कोशिश की कि बीमारियों की वजह क्या है। सिरसा ने कहा कि अब तक आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कुछ किया नहीं। प्रदूषण को कम करने के लिए कोई भी कम नहीं उठाया। केंद्र सरकार की तरफ से जो भी फंड दिया गया, उनका भी इस्तेमाल नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधानसभा में पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाएगी

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड