Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट! नहीं कम हो रहा AQI, आज भी कई इलाके रेड जोन में; जानें कहां कैसे हैं हालात?

Delhi-NCR AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगभग पूरी राजधानी ही रेड जोन में है। नोएडा-गाजियाबाद में भी हालात काफी खराब हैं। जानिए 24 नवंबर को कहां कैसे हैं हालात?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Pollution
Delhi Pollution | Image: Gemini

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली को जहरीले प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है। AQI लगातार 400 पार बना हुआ है। तमाम पाबंदियों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक मोटी परत छाई रही और औसत AQI 7 बजे 396 रहा, जो 'बहुत खराब ' श्रेणी में आता है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाके इस वक्त रेड जोन में बने हुए हैं। यहां प्रदूषण से हालात काफी गंभीर हैं। दिल्ली ही नहीं एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी सांसों पर संकट बना हुआ है।

सोमवार सुबह AIIMS और सफदरजंग अस्पताल के आसपास जहरीली धुंध की एक परत छाई हुई दिखाई दी। आईटीओ, मयूर विहार और अक्षरधाम मंदिर के आसपास भी ऐसा ही हाल दिखा। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली के रोहिणी, जहांगीरपुरी, विवेक विहार, वजीरपुर जैसे इलाकों का रहा, जहां AQI 450 के करीब या उसके पार तक पहुंच गया।

CPCB की वेबसाइट के मुताबिक सुबह 8 बजे कहां कितना रहा AQI?

Advertisement
  • आनंद विहार- 439
  • अलीपुर- 412
  • अशोक विहार- 433
  • बवाना- 434
  • बुराड़ी- 431
  • चांदनी चौक- 388
  • द्वारका सेक्टर 8- 402
  • IGI एयरपोर्ट- 345 
  • आईटीओ- 411
  • जहांगीरपुरी- 451
  • मुंडका- 440
  • नजफगढ़- 359
  • नरेला- 432
  • पटपड़गंज- 412
  • पंजाबी बाग- 421
  • आरके पुरम- 396
  • रोहिणी- 455
  • सोनिया विहार- 426
  • विवेक विहार- 451
  • वजीरपुर- 447

NCR के दूसरे इलाकों का हाल

  • इंदिरापुरम- 438
  • लोनी- 451
  • नोएडा सेक्टर 62- 402

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के पूर्वानुमान के अनुसार 23 नवंबर से 26 नवंबर तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 8°C और 10°C के बीच गिरने की संभावना है। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 24°C और 26°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को इसमें एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें: PM Modi- Meloni: आतंकवाद के खिलाफ PM मोदी को मिला जॉर्जिया मेलोनी का साथ, भारत के साथ दिखाई एकजुटता, दिल्ली ब्लास्ट पर क्या कहा?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड