अपडेटेड 17 October 2025 at 08:19 IST
Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में घुलने लगा 'जहर', कई जगहों पर AQI 300 पार, कहां कैसे हालात?
Delhi AQI: दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले प्रदूषण एक बार प्रदूषण का स्तर बिगड़ रहा है। सबसे खराब हालात आनंद विहार में है। नोएडा और गाजियाबाद में भी AQI 300 पार पहुंच गया है। जानिए कहां कैसे हैं ताजा हालात?
- भारत
- 3 min read

Delhi Pollution: सर्दी के मौसम आते ही दिल्ली की हवा में जहर घुलना हर साल की कहानी हो गई है। दिवाली से पहले राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगने लगता है और धीरे-धीरे हालात बद से बदतर होते जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। दिवाली आने वाली है और इससे पहले दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 पार पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए दिल्ली-NCR में ग्रैप 1 लागू है।
राजधानी में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। सुबह-रात में ठंड तो दिन में गर्मी हो जाती है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
आनंद विहार में हालात सबसे खराब
दिल्ली के आनंद विहार में AQI 350 के पार पहुंच गया है। यहां आज (17 अक्टूबर) AQI 369 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी ऐसा ही हाल दिख रहा है। आज सुबह 6 बजे द्वारका का AQI 319 हुआ। वहीं, वजीरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 रहा।
अन्य इलाकों की बात करें तो जहांगीरपुरी में AQI 329, बवाना में AQI 310, मुंडका में AQI 285, अलीपुर में AQI 281 दर्ज किया गया।
Advertisement
गुरुवार (16 अक्टूबर) को दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'खराब' श्रेणी में रही। 24 घंटे का औसत AQI 245 दर्ज हुआ, जो 'खराब' कैटेगिरी में आता है।
नोएडा-गाजियाबाद में भी बिगड़ रहे हालात
दिल्ली के अलावा एनसीआर के दूसरे इलाकों की हवा भी जहरीली हो रही है। नोएडा के सेक्टर 125 में आज (17 अक्टूबर) सुबह 6 बजे AQI 334 दर्ज हुआ। जबकि सेक्टर 62 में AQI 214 रहा। गाजियाबाद के लोनी के हालात भी लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। यहां सुबह 6 बजे AQI 358 दर्ज किया गया। वहीं, वसुंधरा में AQI 285 और इंदिरापुरम में AQI 276 रहा। गुरुग्राम के सेक्टर 51 में AQI 331 पहुंच गया है। आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने के आसार हैं।
Advertisement
दिल्ली-NCR में लागू है GRAP 1
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीते दिनों दिल्ली-NCR में GRAP 1 लागू किया गया था। ग्रैप 1 तब लागू किए जाता हैं जब AQI 200 की निर्धारित सीमा से पार पहुंच जाता है। इसके तहत कई तरह की पाबंदियां लग गई है।
वहीं, दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार रात पारा गिरकर 18.1 डिग्री से नीचे पहुंच गया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 08:15 IST