Delhi: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 300 पार, पारा भी लुढ़का

Delhi news: दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। इस बीच सर्दी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट और बढ़ते प्रदूषण की वजह से आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi pollution
प्रदूषण और ठंड का दोहरा हमला | Image: Freepik, ANI

Delhi news: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार का सामना कर रही है। एक तरफ पारा लुढ़कता जा रहा है, तो दूसरी ओर जहरीली हवा से दिल्लीवालों को राहत नहीं मिली। ज्यादातर इलाके इस वक्त प्रदूषण के रेड जोन में बने हुए हैं। कई जगहों पर AQI 300 के पार है। इस बीच दिल्ली-NCR में बुधवार, 3 दिसंबर का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा।

प्रदूषण ने तो कई दिनों से लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। जहरीली हवा में सांस लेने से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो रही हैं।

'खतरनाक' श्रेणी में बना हुआ है AQI 

गुरुवार, 4 दिसंबर सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 के साथ 'खतरनाक' श्रेणी में दर्ज किया गया। ज्यादातर इलाके में AQI 300 के पार है। लगभग पूरी दिल्ली रेड जोन में बनी हुई है। नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण से इससे भी बुरा हाल है।

आज सुबह 7 बजे कहां कितना है AQI?

  • आनंद विहार- 318
  • अशोक विहार- 307
  • बवाना- 343
  • बुराड़ी- 312
  • चांदनी चौक- 331
  • डीटीयू- 330
  • द्वारका सेक्टर 8- 324
  • आईटीओ- 304
  • जहांगीरपुरी- 342
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम- 304
  • मुंडका- 340
  • नरेला- 302
  • नेहरू नगर- 355
  • ओखला फेज 2- 326
  • पटपड़गंज- 309
  • पंजाबी बाग- 309
  • पूसा- 319
  • आरके पुरम- 344
  • रोहिणी- 343
  • सिरी फोर्ट- 327
  • सोनिया विहार- 301
  • विवेक विहार- 319
  • वजीरपुर- 323
  • नोएडा सेक्टर 125- 341
  • लोनी- 369
  • वसुंधरा- 335

दर्ज हुआ सबसे ठंडा दिन

वहीं दिल्ली-NCR में ठंड भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार, 3 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। विभाग ने पहले 2 से 5 दिसंबर तक कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की चेतावनी दी थी।

Advertisement

यह भी पढे़ं: Vladimir Putin India Visit: जिस होटल में ठहरेंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, वो कितना भव्य? सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम Photos

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड