'बच्चा है तू मेरा...' दिल्ली पुलिस ने चुराया 'Dhurandhar 2' का डायलॉग, पोस्ट देखते ही हंसी भी आएगी और हेलमेट भी पहन लोगे

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने फिल्म ‘धुरंधर-2’ के हिट डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' को ट्विस्ट कर हेलमेट पहनने का क्रिएटिव मैसेज बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे पुलिस युवाओं को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करना चाहती है। इस तरह ट्रेंड को फॉलो कर दिल्ली पुलिस ने मजेदार पोस्ट किया। आप भी देखें और पढ़ें दिल्ली पुलिस का संदेश।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police post on Dhurandhar 2
दिल्ली पुलिस ने ‘धुरंधर-2’ डायलॉग को ट्विस्ट कर दिया रोड सेफ्टी का मजेदार मैसेज | Image: Delhi Police

Delhi Police Post on Dhurandhar 2: दिल्ली पुलिस ने सड़क पर सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक बार फिर से फिल्मी अंदाज अपनाया, इस बार पुलिस ने फिल्म ‘धुरंधर-2’ के पॉपुलर डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' को मजेदार तरीके से बदलकर लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी है। पुलिस ने पोस्ट में लिखा- 'बच्चा है तू मेरा, ये ले हेलमेट पहन।'

इसके बाद कैप्शन में और भी ट्विस्ट डालते हुए लिखा कि, 'हेलमेट पहनेगा तभी सयाना बनेगा मेरा बच्चा।' यह पोस्ट दिल्ली पुलिस के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया। दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर-2’ में किरदार जमील जमाली का डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसी ट्रेंड को स्मार्ट तरीके से कैश किया और इसे रोड सेफ्टी से जोड़ दिया। पोस्ट में हेलमेट की तस्वीर भी लगाई गई है, जिससे मैसेज और भी प्रभावशाली हो गया।  

यूजर्स को पसंद आया पुलिस का फिल्मी पोस्ट

दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट को कुछ घंटों में ही हजारों लाइक्स और शेयर मिल गए। यूजर्स लिख रहे हैं- 'ये तो बिल्कुल सही तरीका है जागरूकता फैलाने का', 'पुलिस सर, आप रॉक स्टार हो।' कई युवा कमेंट कर रहे हैं कि अब वे बिना हेलमेट के बाहर नहीं निकलेंगे।  

दिल्ली पुलिस के मजेदारा इनोवेटिव कैंपेन

दिल्ली पुलिस पहले भी फिल्मों, वेब सीरीज और मीम्स का इस्तेमाल करके ट्रैफिक नियमों की जागरूकता फैलाती रही है। चाहे वो हेलमेट हो, सीट बेल्ट हो या स्पीड लिमिट, हर बार पुलिस ने क्रिएटिव तरीके अपनाए हैं। इस बार ‘धुरंधर-2’ के जरिए युवाओं तक सीधा संदेश पहुंचाने में पुलिस कामयाब दिख रही है।  

Advertisement

हेलमेट क्यों जरूरी?

ट्रैफिक नियमों के मुताबिक हेलमेट पहनना सिर्फ कानून नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की जिंदगी बचाने का सबसे आसान तरीका है। दिल्ली पुलिस का यह प्रयास एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटा-सा कदम कितना बड़ा फर्क ला सकता है। अगर आप भी सड़क पर निकल रहे हैं तो हेलमेट जरूर पहनें। 

यह भी पढ़ें: 26 मार्च को बारिश-आंधी का अलर्ट, ठंडी हवाएं जारी रहेगी या बढ़ेगी गर्मी?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड