4 हैंडलर, 9 आतंकी, टारगेट पर दिल्ली समेत 5 शहर! कराची से साजिश और दिल्ली में भर्ती; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे हथियार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI-D कंपनी के खतरनाक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है। कराची से मुन्ना जगाड़ा, यावर खान, शहजाद भट्टी और आमिर जट्ट जैसे 4 हैंडलर दिल्ली-मुंबई समेत 5 शहरों में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। ड्रोन से भेजे 4 ग्रेनेड, 2 ग्लॉक पिस्तौल और 25 पाकिस्तानी कारतूस बरामद।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi police Special Cell busts dangerous module of ISI-D company with 4 handlers
दिल्ली-मुंबई में बड़े हमलों की पाकिस्तानी साजिश नाकाम | Image: Republic

जतिन शर्मा की रिपोर्ट

एक बार फिर कराची के पॉश और वीआईपी इलाके क्लिफ्टन (Clifton) में दाऊद इब्राहिम घर ‘व्हाइट हाउस’ सक्रिय हो गया था। पाकिस्तान की ISI और दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी मिलकर दिल्ली और मुंबई समेत भारत के 5 शहरों को दहलाने की बड़ी साजिश रच रहे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस पूरे खतरनाक आतंकी-अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया।

यह मॉड्यूल इतना खूंखार था कि सुरक्षा एजेंसियां अब अलर्ट मोड पर हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार इस मॉड्यूल को पाकिस्तान से चार हैंडलर चला रहे थे

  • मुन्ना जगाड़ा (मुन्ना जागड़ा)  
  • यावर खान  
  • शहजाद भट्टी  
  • आमिर जट्ट

इनमें मुन्ना जगाड़ा सबसे अहम किरदार है। साल 2000 में छोटा राजन पर हुए हमले और मुंबई में प्रकाश नायक की गोलीबारी का आरोपी मुन्ना जगाड़ा बैंकॉक की जेल काटकर पाकिस्तान भाग गया। वहां से उसने अपना नेटवर्क चलाना शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक वह फिलहाल कराची के क्लिफ्टन इलाके में छिपा हुआ है। उसने अपने करीबी नेपाली साथी कामी लामा (66 वर्षीय) को दिल्ली भेजा था, जो पूरे मॉड्यूल को पैसे और लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहा था।

Advertisement

कैसे हुआ भंडाफोड़?

स्पेशल सेल को खुफिया इनपुट मिला तो सबसे पहले पुणे से कुख्यात शूटर विजय डॉन को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर झारखंड के साहिबगंज से एक आरोपी पकड़ा गया। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में थे।

इसके बाद मुंबई से तौकीर और अरबाज खान गिरफ्तार हुए। पूछताछ में मुजाफ्फर और यावर खान के नाम भी सामने आए। तीन आरोपी दिल्ली के छतरपुर में किराए के कमरे में रह रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दिल्ली में सुरक्षा बलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सुरक्षा कर्मियों और धार्मिक स्थलों पर हमले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी।

Advertisement

निशाने पर क्या-क्या था?

  • दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल और सरकारी दफ्तर  
  • पार्क और भीड़-भाड़ वाले इलाके  
  • मुंबई का दादर रेलवे स्टेशन और कई बड़े ब्रिज  
  • पांच शहरों में आतंकी वारदात की प्लानिंग

आरोपियों के पास से दिल्ली-मुंबई की कई जगहों की रेकी के वीडियो बरामद हुए हैं।

पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का माल

स्पेशल सेल ने चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए, जिन्हें NSG की टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने 25 जिंदा कारतूस, दो कॉपी ग्लॉक पिस्तौल भी मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ये सारी खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई थी। कुछ पैसे UPI के जरिए और कुछ कैश ट्रांसफर किए गए थे।

UAPA के तहत कार्रवाई

स्पेशल सेल अब इन आरोपियों पर UAPA लगाकर सख्त कार्रवाई कर रही है क्योंकि उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। विशेष सीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि नई भर्ती वाले लड़कों को इस मॉड्यूल ने पिक किया था और पूरा नेटवर्क पाकिस्तान-अंडरवर्ल्ड के मिले-जुले इशारे पर चल रहा था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इस खुलासे के बाद दिल्ली-मुंबई समेत पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां इस बात पर नजर रख रही हैं कि मुन्ना जगाड़ा जैसे तत्व फिर कोई नया मॉड्यूल खड़ा न करें।  

यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि पाकिस्तान की ISI और D-कंपनी भारत में अशांति फैलाने की कोशिशें कभी नहीं छोड़तीं, लेकिन भारत की सुरक्षा एजेंसियां हर बार इन साजिशों को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार है, कोई गुस्ताखी की तो...

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड