Delhi: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में रेखा सरकार, रात 11 से सुबह 3 बजे तक चला रात्रि गश्त अभियान

नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आकर गश्त और चेकिंग अभियान में तेजी लाई है। गुरुवार को रात 11 से सुबह 3 बजे तक रात्रि गश्त अभियान चलाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi police night patrolling campaign
Delhi police night patrolling campaign | Image: ANI

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पूरी तरह सख्त है। अब शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले खैर नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के तहत विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कांस्टेबल से लेकर पुलिस कमिश्नर तक पूरी रात सड़कों पर गश्त करते नजर आए। जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों को जुर्माना भी लगाया गया।


दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आकर गश्त और चेकिंग तेज कर दी है। मार्च महीने से दिल्ली पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के तहत विशेष सुरक्षा अभियान चलाए जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरी रात पुलिस के तमाम आलाधिकारी सड़कों पर गश्त कर वाहनों की चैकिंग करते हैं।  राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेड लगाकर जांच-पड़ताल की गई। कुछ संदिग्ध नजर आने पर पुलिस कागजी जांच के साथ पुलिस पूछताछ करती भी नजर आई।

देर रात सड़क पर उतरे 2000 से अधिक पुलिस अधिकारी 

संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने कहा, पिछले महीने भी हमने रात्रि गश्त अभियान चलाया था और इस महीने भी हमने रात्रि गश्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विभिन्न रैंक के पुलिस अधिकारी जमीन पर हैं और वाहनों की जांच कर रहे हैं। दक्षिणी क्षेत्र में करीब 2000 से अधिक पुलिस अधिकारी जमीन पर हैं। हमने ट्रैफिक पुलिस के साथ भी गठजोड़ किया है ताकि हम शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ सकें और उन पर जुर्माना लगा सकें। यह अपराधियों के लिए एक संदेश है। जांच के दौरान हमने एक वाहन से शराब जब्त की है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं

DCP नॉर्थ दिल्ली, राजा बांठिया ने कहा, रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक पूरी दिल्ली में ही सामान्य गश्त अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों की जांच की जा रही है। जिन हॉटस्पॉट इलाकों में आमतौर पर अवैध शराब और ड्रग्स पाए जाते हैं, वहां जांच की जा रही है। अगर हमें कोई संदिग्ध गतिविधि मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इस अभियान के तहत  कांस्टेबल से लेकर पुलिस कमिश्नर तक पूरी रात सड़क पर उतर गए। इसमें सभी पुलिस चौकी, थाना, सबडिवीजन के अलावा मेट्रो, एयरपोर्ट और रेलवे पुलिस के जवान समेत 2000 कर्मा पेट्रोलिंग में शामिल किए गए।  ट्रैफिक पुलिस को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें; Maharashtra: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, 35 श्रद्धालु घायल
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड