अपडेटेड 24 September 2025 at 08:58 IST

Delhi: 15 छात्राओं के साथ 'गंदी हरकत', वार्डन देती थी आरोपी का साथ... आश्रम के संचालक की 'ओछी करतूत' का खुलासा, 164 बयानों में ऐसे खुला राज

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में नामी आश्रम के संचालक पर 15 से ज्यादा छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की वोल्वो कार जब्त की।

Follow : Google News Icon  
Molestation in delhi Ashram
वसंतकुंज के नामी आश्रम में 15 छात्राओं से छेड़छाड़ | Image: Republic

दिल्ली के वसंतकुंज में एक नामी आश्रम के संचालक पर 15 से ज्यादा छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की वोल्वो कार जब्त की।

आश्रम संचालक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

दिल्ली के वसंतकुंज में एक नामी आश्रम के संचालक पर 15 से ज्यादा छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की वोल्वो कार जब्त की। यह मामला दो महीने पुराना है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में कई परतें खुली

अभी तक जो प्वाइंट सामने आए हैं, उसमें पता चला कि आरोपी अपनी महंगी वोल्वो कार पर फर्जी यूएन नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था।
पुलिस की जांच में पता चला कि यह नंबर यूएन से जारी नहीं हुआ था, आरोपी ने खुद लिख रखा था।
पुलिस ने आरोपी की वोल्वो कार जब्त कर ली है और मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

सूत्रों के मुताबिक साउथ इंडिया का एक प्रसिद्ध आश्रम जिसकी एक ब्रांच वसंतकुंज इलाके में है, यहां इस आश्रम को चलाने के लिए चैतन्यानंद नाम के शख्स को संचालक रखा हुआ था। आरोप संचालक एक लग्जरी वॉल्वो कार इस्तेमाल किया करता था जिसपर यूएन एंबेसी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, इस कार को पुलिस ने बरामद कर ली है। नंबर प्लेट पर 39 UN 1 नंबर लिखा हुआ था, जांच की गई तो पता चला एंबेसी से कोई नंबर जारी नही किया गया है।

Advertisement

आगरा से ट्रेस हुई आरोपी की लोकेशन, जल्द गिरफ्तारी 

आरोपी की लोकेशन आगरा के आसपास ट्रेस की गई है जल्द इसको पकड़ लिया जाएगा। इस आश्रम में मैनेजमेंट का कोर्स कराया जाता था दो अलग अलग बैच में छात्र छात्राएं पड़ने आते थे। करीब 15 छात्राओं ने संचालक चिंयमा नंद पर छेड़छाड़ करने की शिकायत दी थी, आरोप है कुछ वार्डन छात्राओं को आरोपी से मिलवाती थी। शिकायत के आधा र पर पुलिस ने वसंतकुंज नार्थ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

डीसीपी साउथ वेस्ट अमित गोयल के मुताबिक आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। करीब 15 छात्राओं के जज के सामने 164 के बयान दर्ज कराए जा चुके है। पुलिस ने आरोपी की एक लग्जरी लाल रंग की वॉल्वो कार भी बरामद कर की है जिसपर आरोपी संचालक ने यूएन की फर्जी एंबेसी की नंबर प्लेट लगा रखी थी। सूत्रों के मुताबिक मामला सामने आने के बाद आश्रम ने आरोपी को आश्रम से निकाल दिया है और पुलिस के साथ जांच में सहयोग किया जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : लंबी कतार में लगने से बचना चाहते हैं तो मोबाइल से बुक करें जनरल टिकट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 September 2025 at 08:58 IST