Delhi: दिवाली से पहले पुलिस की रेड, राजौरी गार्डन से 3580 KG पटाखे बरामद; मां-बाप और बेटे कर रहे थे गोरखधंधा

दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन में एक घर से 3,580 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। परिवार के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Police
दिल्ली पुलिस ने 3580 किलो पटाखे बरामद किए | Image: Republic

दिल्ली से पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर आ रही है। वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ ने राजौरी गार्डन में एक घर में रेड कर 3580 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। इस दौरान परिवार के तीन सदस्य पिता, मां और बेटा गिरफ्तार किए गए।

अवैध पटाखों का कारोबार

पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार विशाल एन्क्लेव, राजौरी गार्डन में रहता है और मोती नगर में नमकीन और खाने-पीने की चीजों की दुकान चलाता है। लेकिन मोटे मुनाफे के लिए ये पटाखों का अवैध धंधा कर रहे थे। पुलिस ने रेड के दौरान देखा कि घर के हर कोने में पटाखे भरे हुए थे, यहां तक कि किचन में भी।

अवैध धंधे पूरा परिवार शामिल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशील कक्कड़ (53), उनकी पत्नी उपासना कक्कड़ (50) और बेटे शिवम कक्कड़ (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये परिवार मेरठ, गुरुग्राम और गाजियाबाद से पटाखे लाकर दिल्ली में बेचने की तैयारी कर रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि इस अवैध धंधे में घर का पूरा परिवार शामिल था। घर के मालिक सुशील कक्कड़, उनकी पत्नी उपासना कक्कड़ और बेटा शिवम कक्कड़ को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों पटाखों को छोटे पैकेट्स में दोबारा पैक कर बिक्री के लिए तैयार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह परिवार लंबे समय से इस कारोबार में सक्रिय था और त्योहारों की मांग को देखते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार मुनाफाखोरी कर रहा था। तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क के और भी लोग सामने आएंगे।

पश्चिमी जिले के डीसीपी दारडे शरद भास्कर ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू किया गया है, बल्कि भीड़भाड़ वाले इलाके में संभावित आगजनी और विस्फोट जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को भी टाला गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक के लिए चल रही जांच

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें पुख्ता सूचना मिली थी कि राजौरी गार्डन में एक घर में भारी मात्रा में पटाखे जमा किए गए हैं। इसके बाद 25 सितंबर की सुबह घर में रेड की गई और अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में परिवार के तीन सदस्य पिता, मां और बेटा पटाखों की रीपैकिंग करते पकड़े गए। दिल्ली पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध पटाखों की बिक्री की जानकारी पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने ओडिशा को दी 60 हजार करोड़ों की सौगात

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड