Delhi Encounter: अब गोल्डी बराड़ गैंग के निशाने पर कॉमेडियन Munawar Faruqui, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार; मर्डर की थी प्लानिंग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शूटरों के निशाने पर मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कॉमेडियन की हत्या की साजिश रची गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Munawar Faruqui
Munawar Faruqui | Image: Instagram

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने कालिंदी कुंज के पुश्ता रोड पर मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों शूटर के निशाने पर मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) थे और बीते दिनों में शूटरों ने मुनव्वर की मुंबई से लेकर बेंगलुरु तक रेकी की थी।


दिल्ली में जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर गुरुवार को स्पेशल सेल की टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राहुल जो हरियाणा पानीपत का और साहिल (भिवानी, हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि हरियाणा के यमुनानगर में दिसंबर 2024 में हुए तिहरे हत्याकांड के फरार आरोपी दिल्ली में छिपे हैं।

मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया और कालिंदी कुंज इलाके में घेराबंदी की। तकरीबन 3 बजे के आसपास एक बाइक संदिग्ध रूप से पुश्ता रोड पर आते हुए दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। मगर बाइक पर बैठे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में दोनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

मुनव्वर की हत्या की रची थी साजिश

पुलिस के बताया कि, दोनों शूटर मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 2024 के विजेता मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे। दोनों शूटर विदेश में बैठे अपने आकाओं, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण  के इशारों पर मुंबई और बेंगलुरु में मुनव्वर फारूकी की हत्या की योजना बना रहे थे। दोनों ने अपने टारगेट की रेकी भी कर ली थी।

Advertisement

तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है राहुल

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि घायल शूटर राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, लेकिन अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा था। दोनों शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के इशारों पर काम कर रहे थे।  दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, बरामद हथियारों का स्रोत पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य योजनाओं का खुलासा हो सके।

यह भी पढ़ें: CM योगी के बुलडोजर का खौफ! संभल में अवैध मस्‍जिद खुद ही गिराने लगे लोग

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड