दिल्ली पुलिस ने दो साल से फरार हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो दो साल से फरार था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के सिरसपुर निवासी हेमंत कुमार झा को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police arrests two members of Arsh Dalla gang
दिल्ली पुलिस | Image: PTI

दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो दो साल से फरार था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के सिरसपुर निवासी हेमंत कुमार झा को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था।  

पुलिस ने बताया कि झा ने 2023 में केशव नामक व्यक्ति की हत्या की थी और स्वरूप नगर पुलिस थाने में उसके खिलाफ दंगा व हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ समयपुर बादली में एक और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना भेष और स्थान बदलता रहता था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि झा के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार को अपराध शाखा की एक टीम ने उसे हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में, पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड