दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर मंडी के पास से मकोड़ा गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के एक सदस्य को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को ‘मकोड़ा’ गिरोह के नाम से भी जाना जाता है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
गिरफ्तार | Image: X

दिल्ली पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के एक सदस्य को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को ‘मकोड़ा’ गिरोह के नाम से भी जाना जाता है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से दो स्वचालित पिस्तौल और 125 कारतूस जब्त किए गए, जिनमें एके-47 हथियार में इस्तेमाल की जाने वाली मैगजीन भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमरीश भाटी को गिरोह के एक पूर्व सदस्य से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 28 जनवरी को गाजीपुर मंडी में एक पांच सितारा होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी अमरीश (34) हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था। 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि अमरीश का आपराधिक इतिहास 2000 से शुरू होता है, जब वह एक संपत्ति विवाद का बदला लेने के लिए हत्या में शामिल हुआ। उन्होंने बताया कि बाद में वह उत्तर प्रदेश में संजय और सुमित भाटी गिरोह से जुड़ गया। अधिकारियों ने इससे पहले 19 जनवरी को गिरोह के एक अन्य सदस्य कालू को गिरफ्तार किया था और उसके पास से हथियार जब्त किए थे। जांच के दौरान गिरोह के लिए हथियार खरीदने में अमरीश की भूमिका की जानकारी मिली थी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड