अपडेटेड 15 November 2024 at 16:26 IST
BREAKING: 9 से 6 नहीं...प्रदूषण से बेहाल होते दिल्ली में बदली ऑफिस की टाइमिंग, CM आतिशी ने किया ऐलान
Delhi News: दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने ऑफिस की बदली टाइमिंग की जानकारी दी है।
- भारत
- 2 min read

Delhi Pollution : दिल्ली में सांसों का संकट दिन पर दिन गहराता जा रहा है। हवा बेहद जहरीली है, जिसमें लोगों का सांस लेना बेहद ही मुश्किल हो गया। तेजी से बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। एक ओर दिल्ली में पॉल्यूशन की वजह से सभी प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए। इसके बाद अब ऑफिस की टाइमिंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
दिल्ली में अब दफ्तरों की टाइमिंग 9 से 6 नहीं होगी। CM आतिशी ने इसमें बदलाव का ऐलान किया। सभी सरकारी दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी।
CM आतिशी ने दी फैसले की जानकारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दफ्तरों के बदले गए समय की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "यातायात की भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्लीभर के सरकारी कार्यालय अलग-अलग समय पर खुलेंगे।"
उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम के दफ्तर की अब टाइमिंग सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, दिल्ली में केंद्र सरकार ऑफिस सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। दिल्ली सरकार के दफ्तरों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।
Advertisement
ग्रैप 3 लागू, सभी प्राइमरी स्कूल भी बंद
इससे पहले दिल्ली में आज (15 नवंबर) से ही ग्रैप 3 के तहत सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई। बीते दिन ही ऐलान किया था कि 15 नवंबर सुबह 8 बजे से राजधानी समेत पूरे NCR में ग्रैप 3 लागू हो जाएगा।
इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सभी प्राइमरी स्कूल को भी बंद करने का आदेश दिया था। दिल्ली के सभी स्कूलों में 5वीं कक्षा तक फिजिकल क्लासेस नहीं होगीं। अगले निर्देश तक ऑनलाइन मोड़ पर ही कक्षाएं चलाने का फैसला किया गया।
Advertisement
दिल्ली में हवा बेहद जहरीली
गौरतलब है कि सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR की हवा बेहद जहरीली हो गई है। आज (15 नवंबर) को सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत AQI 409 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। इससे पहले 14 नवंबर को औसत AQI 430 और 13 नवंबर को 418 दर्ज किया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 November 2024 at 16:17 IST