Delhi News: दिल्ली में खुले नाले में गिरने से बच्चे की मौत

राष्ट्रीय राजधानी के मुस्तफाबाद इलाके में रविवार को खुले नाले में सात वर्षीय एक बच्चे का शव मिला। पुलिस ने बताया कि बच्चा कुछ दिन पहले घर से लापता हो गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को मामले को सुलझाने में मदद मिली। यह घटना 23 अक्टूबर को हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man killed in Shahjahanpur over Rs 500 tip
Man killed in UP's Shahjahanpur over Rs 500 tip | Image: Representational

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के मुस्तफाबाद इलाके में रविवार को खुले नाले में सात वर्षीय एक बच्चे का शव मिला। पुलिस ने बताया कि बच्चा कुछ दिन पहले घर से लापता हो गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को मामले को सुलझाने में मदद मिली।

यह घटना 23 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को इंदिरा विहार के चमन पार्क इलाके के एक निवासी ने गोकलपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और बच्चे की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गईं।’’

उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस टीम ने लोनी और गाजियाबाद के नजदीकी थानों को भी सूचित किया। सीसीटीवी फुटेज में लड़का 23 अक्टूबर को शाम पांच बजकर 23 मिनट पर अपने घर से निकलने के बाद इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया।’’

उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद के बाबू नगर स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल के पास शिव विहार तिराहा के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। फुटेज में 23 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर फुटपाथ पर चल रहा एक बच्चा खुले नाले में गिरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम बच्चे के परिवार के साथ मौके पर पहुंची।

Advertisement

उन्होंने बताया कि तलाश के बाद छह फुट गहरे नाले से बच्चे का शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution : सीना चीर रही दिल्‍ली की जहरीली हवाएं, प्रदूषण से घुटने लगा दम;जल्द लागू होगा GRAP-3 | Republic Bharat

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड