EXCLUSIVE/ 'मेरी बहू CM बनकर आएगी...', Delhi CM के ऐलान पर रेखा गुप्ता की सास का बयान, कहा- घर भी संभालती थी और राजनीति भी...
Delhi New CM : रेखा गुप्ता को दिल्ली की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके घर खुशी का माहौल है। रिपब्लिक भारत से बात करते हुए उनकी सास ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं।
- भारत
- 3 min read

Chief Minister of Delhi : दिल्ली में सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। 11 दिन बाद BJP ने रेखा गुप्ता के नाम पर दिल्ली सीएम पद के लिए मुहर लगा दी है। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही दिल्ली के सीएम को लेकर अटकलें जारी थी। रेखा गुप्ता ने सीएम की रेस में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।
BJP विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम के ऐलान से पहले ही उनके घर पर जश्न शुरू हो गया था। बुधवार को BJP ऑफिस पर विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी ससंदीय बोर्ड की बैठक हुई, जहां रेखा गुप्ता समेत तमाम नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई। शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता ने रखा था। वो कल (20 फरवरी) को दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगी।
रेखा गुप्ता की सास का बयान
रेखा गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके घर खुशी का माहौल है। रिपब्लिक भारत से खास बात करते हुए उनकी सास ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरी बूह सीएम बनकर आएगी तो पूरे शालीमार को खुशी होगी। उन्होंने कहा कि रेखा का जीवन कॉलेज के समय से ही संघर्षों से भरा रहा है। मैं अपनी बहू को 10 में से साढ़े 10 नंबर दुंगी। रेखा गुप्ता की सास ने कहा कि वो अपना घर भी देखती थीं और बाहर राजनीति भी देखती थी।
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने क्या कहा?
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने उन्हें सीएम पद के लिए चुने जाने पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। मनीष गुप्ता ने कहा कि ABVP से दिल्ली के सीएम पद तक रेका का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। आज दिल्ली को महिला सीएम मिली है, दिल्ली का विकास जो रुका हुआ था वो अब दौड़ेगा।
Advertisement
वर्तमान में BJP की एकमात्र महिला CM होंगी
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में कल दोपहर 12 बजे शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में BJP की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। BJP पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है।
सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए रेखा गुप्ता पार्टी नेताओं के साथ राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगी। इस बीच, रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
Advertisement
ये भी पढ़ें-