अपडेटेड 28 May 2024 at 13:40 IST

Weather Report: जमीन से निकल रही ज्वाला, आसमान से बरस रही आग...Delhi-NCR में गर्मी से त्राहिमाम

Delhi में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा। ये सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

Follow : Google News Icon  
Delhi NCR Weather Update
दिल्ली-NCR में गर्मी से हाहाकार | Image: PTI

Delhi-NCR Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और हीटवेव की वजह से इस वक्त हाल बेहाल है। क्या दिन, क्या रात...जिस तरह से इस वक्त धरती आग उगल रही है, वह लोगों से सहन नहीं हो रही। राजस्थान में कई जगहों पर पारा 50 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं दिल्ली-NCR में भी भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है।

राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा। सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

49 डिग्री के पास पहुंचा पारा

मुंगेशपुर लगातार दूसरे दिन दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। सोमवार (27 मई) को यहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया,  जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद जाफरपुर का अधिकतम टेपरेंचर 47.2 डिग्री, नजफगढ़ का 48.6 डिग्री, नरेला का 48.4 डिग्री, पीतमपुरा का 47.6 डिग्री और पूसा का 47.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अन्य इलाकों की बात करें तो हर जगह हाल बेहाल रहा। सोमवार को सफदरजंग में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पालम का तापमान 46 डिग्री रहा है।

Advertisement

नोएडा-गुरुग्राम में भी बुरा हाल

दिल्ली के साथ ही पूरे एनसीआर इस वक्त भयंकर गर्मी की मार झेल रहा है। नोएडा,गुरुग्राम में भी भीषण गर्मी और हीटवेव से हालत बेहद ही खराब हो चले हैं। नोएडा में सोमवार को तीसरे दिन भी तापमान 45 डिग्री पार रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

...तो कब मिलेगी राहत?

अभी अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों को 30 मई के बाद राहत मिल सकती है। IMD ने 31 मई, 1-2 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा, दो DTC बसों के बीच जबरदस्त टक्कर, चालक घायल

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 May 2024 at 10:11 IST