Delhi Weather: दिल्ली-NCR में नहीं थम रहा कोहरे का कहर, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, प्रदूषण से भी राहत नहीं; जानें आज का AQI
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली। बीते कुछ दिनों से सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और शीतलहरी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली-NCR में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे के साथ जहरीली धुंध ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह-सुबह कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर से भी नीचे गिर गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़कों पर गाडियां रेंगते नजर आई और विमानों पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली। बीते कुछ दिनों से सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। शीतलहर ने पेरशानी और बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, कोहरे का कहर भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। पूरे दिन आसमान में सूरज नजर नहीं आता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों ठंड, कोहरे और जहरीली हवा की मार झेल रही है। फिलहाल इससे राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है।
कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली
शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास का वीडियो, जहां स्मॉग की परत ने इलाके को ढक लिया है। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार, इलाके का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 363 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।
जानें आज का AQI
स्मॉग की एक परत ने राष्ट्रीय राजधानी को घेर लिया है। AIIMS के आस-पास के इलाकों का वीडियो जहां कोहरे के कहर को साफ देखा जा सकता है। CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। CPCB के अनुसार, इलाके के आस-पास AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 363 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है। गुड़गांव में AQI 323 और ग्रेटर नोएडा में 432 दर्ज किया गया है।
Advertisement
ठंड को लेकर अलर्ट जारी
वहीं, प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा फेज लागू किया गया है। जिसके तहत कई सख्त पाबंदियां और नियम लागू किए गए हैं। मगर फिलहाल प्रदूषण से कुछ खास राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है, वहीं, घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, कम हवा की गति और प्रदूषकों के फंसने से कोहरा और स्मॉग दोनों बढ़ रहे हैं। IMD के मुताबिक, फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।