Delhi Weather: दिन में गर्मी से छूट रहे पसीने, रात को ठंड से हालत खराब, दिल्ली-NCR में क्या करवाएगा मौसम का ये बदलाव?

Delhi-NCR Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली और एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather
दिल्ली का मौसम | Image: AI

Delhi-NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में अचानक मौसम बदल गया है। जनवरी में जो गर्मी का रिकॉर्ड था, वह टूटकर दिल्ली का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को दिल्ली में सुबह सूरज निकला और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। बुधवार सुबह से एक बार फिर दिल्ली में ठंड लौट आई है। सुबह के समय धुंध, हल्के कोहरे और नम हवाओं के कारण दिल्लीवासियों को मौसम में ठंडक महसूस हुई।

इसके अलावा, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से थोड़ा ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक मज़बूत पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के कारण यहां के मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। यही वजह है कि अब लोग हवा में हल्की नमी और ठंड महसूस कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार दिल्ली में सर्दी तय समय से पहले ही खत्म हो गई है। दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में ही इस बार ठंड जल्द खत्म होती नजर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रातों का तापमान बढ़ गया है, जिसके चलते सर्दियों का सामान्य पैटर्न बदल गया है और दिन के समय में तेज गर्मी महसूस होने लगी है।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों में तापमान में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब ये पहाड़ों में एक्टिव होते हैं, तो इनसे मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जनवरी और 1 फरवरी को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है। इससे उत्तर भारत में बादल और बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्ली में भी छिटपुट बारिश हो सकती है जिस कारण ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: नेविगेशन उपग्रह के प्रक्षेपण के साथ ही ISRO का 100वां मिशन सफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड