अपडेटेड 28 December 2025 at 08:02 IST

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हालात अब भी बेकाबू, ज्यादातर इलाकों में AQI 400 पार, कब मिलेगी राहत?

Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली में ग्रैप 4 की पाबंदियां हटा दी गई। इस बीच भी सांसों का संकट लगातार बना हुआ है। थोड़ी राहत के बाद दिल्ली-NCR की हवा फिर दमघोंटू हो गई है। आज ज्यादातर इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Pollution
Delhi Pollution | Image: META AI, ANI

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से हालात लगातार बेकाबू है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-4) की पाबंदियां तो हटाई जा चुकी है। दूसरी ओर जहरीली हवा से राजधानी का हाल बेहाल है। रविवार, 28 दिसंबर को भी हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। कई इलाकों में AQI आज भी 400 पार है, जो 'गंभीर' कैटेगरी में आता है।

रविवार सुबह दिल्ली में धुंध और कोहरे की मोटी परत छाई रही। इससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ज्यादा दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार में सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 445 दर्ज हुआ। अक्षरधाम इलाके के आसपास स्मॉग की परत छाई रही। इलाके में आज AQI 445 है, जिसे 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है। जहांगीरपुरी से लेकर पंजाबी बाग, विवेक विहार समेत कई इलाकों में ऐसे ही हालत रहे।

अलग-अलग इलाकों में कहां कैसे हालात?

अलीपुर- 394
अशोक विहार- 427
आया नगर- 344
बवाना- 423
बुराड़ी- 377
चांदनी चौक- 416
द्वारका सेक्टर 8- 402
आईजीआई एयरपोर्ट- 320
आईटीओ- 402
जहांगीरपुरी- 432
लोधी रोड- 340
मुंडका- 413
नजफगढ़- 322
नरेला- 431
नेहरू नगर- 433
पटपड़गंज- 425
पंजाबी बाग- 418
पूसा- 387
आरके पुरम- 415
रोहिणी- 425
शादीपुर- 445
सोनिया विहार- 396
विवेक विहार- 427
वजीरपुर- 435

Advertisement

NCR के अन्य इलाकों का भी बुरा हाल

दिल्ली से सटे एनसीआर के दूसरे इलाकों का भी हाल ऐसा ही रहा। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में आज AQI 'बेहद खराब' से लेकर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

नोएडा सेक्टर 125- 414
ग्रेटर नोएडा Knowledge Park III- 386
इंदिरापुरम- 394
लोनी- 418
संजय नगर- 356
वसुंधरा- 428
गुरुग्राम सेक्टर 51- 355

Advertisement

एक ओर तो प्रदूषण के खिलाफ सख्ती से लागू GRAP 4 के तहत पाबंदियों को हटा दिया गया है। दूसरी तरफ हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं। दिल्ली इस वक्त ठंड, कोहरे और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक का सामना कर रही है।

इस दिन से गिरेगा पारा...

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार, 27 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं IMD ने रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। IMD अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 3 जनवरी से तापमान में और गिरावट आने की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: बिहार के जमुई में बड़ा ट्रेन हादसा, नदी में गिरे सीमेंट लदे कई डिब्बे, करीब 17 बोगियां पटरी से उतरीं; अप-डाउन लाइन घंटों से बाधित

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 December 2025 at 08:02 IST