अपडेटेड 19 October 2025 at 11:34 IST

Delhi-NCR Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली में गहराया सांसों पर संकट, इन जगहों पर AQI पहुंचा 400 पार; नोएडा-गाजियाबाद में भी बुरा हाल

Delhi-NCR AQI: दिवाली से पहले फिर देश की राजधानी गैस चैंबर बन रही है। दिन पर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अक्षयधाम, आनंद विहार जैसे इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया। वहीं, नोएडा-गाजियाबाद जैसे इलाकों में भी बुरा हाल है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Air pollution
Delhi Air pollution | Image: ANI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Delhi-NCR Pollution: दिवाली से पहले हर साल की तरह इस बार भी देश की राजधानी दिल्ली धुंध और धुएं की चादर में लिपट गई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक रविवार (19 अक्टूबर) सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ और ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ है। सबसे ज्यादा हाल खराब दिल्ली के आनंद विहार और अक्षरधाम इलाके के दिखे। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा जहरीली हो गई है।

ठंड की दस्तक और दिवाली से पहले हर साल दिल्ली की हवा जहरीली होने लगती है। इस बार भी ऐसा होता नजर आ रहा है। दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट गहरा रहा है। कई जगहों पर AQI 400 पार पहुंच गया है, जो 'गंभीर' माना जाता है।

कहां कितना दर्ज हुआ AQI?

CPCB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार (19 अक्टूबर) सुबह 8 बजे आनंद विहार में AQI 430 दर्ज किया गया। वहीं, अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 426 पहुंच गया। इसके अलावा विवेक विहार में AQI 351, वजीरपुर में 364 द्वारका सेक्टर 8 में 335, जहांगीरपुरी में 318, पंजाबी बाग में 313, आरके पुरम में 323, सोनिया विहार में 267 दर्ज किया गया।

नोएडा और गाजियाबाद में AQI 300 पार? 

दिल्ली के अलावा एनसीआर के दूसरे इलाकों की बात करें तो गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 300 पार पहुंच गया। ये आज सुबह 8 बजे 335 दर्ज किया गया। वहीं, लोनी में AQI 341, संजय नगर में 344 और वसुंधरा में 329 दर्ज हुआ। नोएडा का हाल भी ऐसा ही है। नोएडा के सेक्टर 125 में AQI 347, सेक्टर 116 में 339 और सेक्टर 1 में 307 पहुंच गया। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 51 में AQI 349 दर्ज हुआ।

Advertisement

दिल्ली में कृत्रिम बारिश की तैयारी

वहीं, गैस चैंबर बनती दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन ने कुछ कदम भी उठाए हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए कई इलाकों में पानी के छिड़काव यंत्र (मिस्ट स्प्रिंकलर) लगाए गए हैं।

वहीं, दिल्ली सरकार कृत्रिम वर्षा (Artificial Rain) कराने की योजना पर भी विचार कर रही है। दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ रहे हालातों के चलते फिलहाल ग्रैप 1 के चलते पाबंदियां लागू हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दीये-मोमबत्ती पर खर्च फिजूल, क्रिसमस से सीखो... दिवाली से पहले अखिलेश यादव ने दिया ऐसा बयान, मचा घमासान; बरसी BJP

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 11:34 IST