अपडेटेड 9 February 2024 at 20:29 IST
नजफगढ़ में सरेआम हत्या से दहली Delhi, हाथों में हथियार लहराते सलून में घुसकर मारी 5 गोलियां, CCTV
दिल्ली में बदमाश कितने बैखोफ हो गए हैं इसकी जीती जागती मिसाल सामने आई है। बदमाशों ने दिल्ली के द्वारका जिले के नजफगढ़ में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
- भारत
- 2 min read
साहिल भांबरी
Delhi Murder CCTV: राजधानी दिल्ली में बदमाश कितने बैखोफ हो गए हैं इसकी जीती जागती मिसाल सामने आई है। बदमाशों ने दिल्ली के द्वारका जिले के नजफगढ़ में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक आशीष और सोनू को सेलून में गोली मारी गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो हथियारबंद बदमाश एक सेलून में घुसते हैं और इधर-उधर किसी को खोजने लगते हैं। इसी दौरान उनकी नजर वहां मौजूद एक शख्स पर पड़ती है वो बंदूक लिए बदमाश के आगे गिड़गिड़ाता है लेकिन बदमाश उसके सर में 5 राउंड गोलियां दाग देता है। गोली लगने से शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने क्या कहा?
Advertisement
दिल्ली पुलिस के एक बयान के मुताबिक, PS नजफगढ़ में एक PCR कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80, सैलून में 1 लड़के को गोली मार दी। इसके अलावा PS मोहन गार्डन में बंदूक की गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई थी। सोनू और आशीष नाम के दोनों व्यक्तियों की चोटों के कारण मौत हो गई। SOC तक पहुंचने के लिए अपराध और FSL टीमों को लगाया गया है और आगे की जांच जारी है।
शास्त्री पार्क में भी गोलीबारी
Advertisement
इससे पहले उत्तरपूर्वी दिल्ली में पैसों के विवाद के चलते 22 वर्षीय कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार, 9 फरवरी को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर शास्त्री पार्क इलाके के सी-ब्लॉक में हुई। घायल शाहरुख पर लूट, छीना झपटी और शस्त्र अधिनियम समेत 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा,"आरोपियों की पहचान फरमान, फाजिल, प्रिंस, फैजल और वाहिद के रूप में की गई है और सभी पेशे से कबाड़ का काम करते हैं।"
शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाहरुख का फाजिल, प्रिंस और फरमान से पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उपायुक्त ने कहा,''आरोपियों ने बृहस्पतिवार को शाहरुख को घेर लिया। उनके बीच कहासुनी हुई और इसके बाद फरमान ने उसे गोली मार दी। शाहरुख को पेट के नीचले हिस्से में दाहिनी ओर गोली लगी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।''
(इनपुटः PTI और Republic)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 February 2024 at 20:29 IST