दिल्ली में कोचिंग सेंटरों पर बड़ा एक्शन, MCD ने बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन में 10 संपत्तियों को सील

Delhi News: दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग जोन में 4 बेसमेंट सील किए। शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों और पुस्तकालयों के 4 बेसमेंट पर ताला लगाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi municipal corporation seals basements of 10 coaching centers
MCD ने बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन में 10 संपत्तियों को सील किया। | Image: ANI

Delhi Coaching Centers Seal: राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में 3 IAS एस्पिरेंट्स की मौत के बाद जब लगातार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर उंगली उठ रही है और कोर्ट की फटकार पर फटकार पड़ रही है तब अधिकारी नींद से जागे हैं। बुधवार को दिल्ली नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया। एमसीडी ने बुधवार को शाहदरा (दक्षिण जोन), करोल बाग और नजफगढ़ जोन में कई कोचिंग सेंटरों पर ताला जड़ दिया। उसके अलावा कई पुस्तकालयों के बेसमेंट को बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के लिए सील कर दिया।

दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एमसीडी का सीलिंग अभियान पूर्वी दिल्ली में जारी है। हम उन सभी कोचिंग सेंटरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं, जो नियमों का उल्लंघन करने के बारे में सोचते हैं।'

एमसीडी ने चलाया अभियान

एमसीडी की विज्ञप्ति के अनुसार, करोल बाग जोन में अवैध लाइब्रेरी के रूप में संचालित 4 बेसमेंट को सील कर दिया गया। शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों और पुस्तकालयों के 4 बेसमेंट को सील कर दिया गया, जबकि नजफगढ़ जोन में कोचिंग सेंटरों और पुस्तकालयों के 2 बेसमेंट को सील कर दिया गया। एमसीडी ने सभी जोन में संपत्ति के दुरुपयोग और बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के लिए कोचिंग सेंटरों और संपत्ति मालिकों को नोटिस भी जारी किए। इसके अलावा एमसीडी पूरे शहर में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए सर्वे भी कर रही है।

राजेंद्र नगर हादसे की जांच अब CBI के हाथ

एमसीडी छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भवन निर्माण कानूनों को सख्ती से लागू करना जारी रखेगी। ये कार्रवाई दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी घुसने से डूबकर तीन आईएएस उम्मीदवारों की मौत के कुछ दिनों बाद की गई है। इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन छात्रों की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है। दिल्ली पुलिस की जांच में खामियों और लोक सेवकों द्वारा संभावित भ्रष्टाचार की चिंताओं के कारण दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते मामले को सीबीआई को सौंप दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बारिश से फिर पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली, जलभराव से यातायात प्रभावित
 

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड